New Gen Kia Seltos – Aagaya Khatarnaak Naya Look! Launch Next Week in India : अगर आप मिड-साइज़ SUV लेना चाहते हैं तो New Gen Kia Seltos आपके लिए एक नया और शानदार विकल्प लेकर आ रही है। भारत में इसकी लॉन्चिंग 10 दिसंबर 2025 को होने वाली है और कंपनी ने इसका पहला टीज़र रिलीज कर फैन्स की धड़कनें तेज़ कर दी हैं।
इस बार New Gen Kia Seltos डिज़ाइन और फीचर्स दोनों में बड़े बदलाव लेकर आ रही है, ताकि यह अपनी कड़ी टक्कर वाली रेंज में और भी दमदार साबित हो सके।
नया डिज़ाइन – ज़्यादा प्रीमियम और टोड़ा बोल्ड लुक
टीज़र में देखा जा सकता है कि New Gen Kia Seltos का फ्रंट अब और भी ज्यादा मस्क्युलर और अट्रैक्टिव दिखता है। LED DRLs अब वर्टिकल और C-शेप स्टाइल में हैं, जो इस SUV को हाई-एंड प्रीमियम फील देते हैं।
नई ग्रिल ज्यादा बड़ी है और Kia का लोगो भी बिल्कुल स्लीक तरीके से बोनट के सेंटर में लगा है। खास बात यह है कि टीज़र में दिखाई दे रही ब्लैक बॉडी कलर वाली Seltos शायद टॉप-स्पेक X Line वेरिएंट हो सकती है।
पीछे की तरफ LED टेललैंप्स को भी C-शेप लाइट बार के साथ अपग्रेड किया गया है, जिससे गाड़ी का रियर हिस्सा रात में और भी खूबसूरत दिखाई देगा।
New Gen Kia Seltos में मिलेंगे नए कलर और प्रीमियम टच
नई ड्यूल-टोन ब्लैक + पेल ब्लू कलर थीम काफी फ्रेश और यूथ-फ्रेंडली लग रही है। नए अलॉय व्हील, बॉडी-क्लैडिंग और बंपर डिज़ाइन इसे और भी स्पोर्टी बनाते हैं।
ड्यूल-पेन सनरूफ, रूफ रेल्स और शार्क फिन एंटीना जैसे लोकप्रिय फीचर्स भी जारी रहेंगे। डायमेंशन्स में हल्का बदलाव होने की उम्मीद है, जिससे केबिन अंदर से और भी स्पेशियस महसूस होगा।
प्रीमियम इंटीरियर – टेक्नोलॉजी का पूरा तड़का
New Gen Kia Seltos का इंटीरियर इस बार बड़ा अपग्रेड लेकर आ रहा है।
-
बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
-
फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
-
सिंगल ग्लास पैनल में इंटीग्रेटेड ड्यूल स्क्रीन
सॉफ्ट-टच मैटेरियल्स और प्रीमियम टेक्सचर इसे और भी लक्ज़री SUV जैसी फील देंगे। सॉफ़्टवेयर इंटरफेस भी अब ज्यादा स्मार्ट और यूज़र-फ्रेंडली होने की उम्मीद है।
इंजन वही दमदार – परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं 
अच्छी बात यह है कि भरोसेमंद इंजन ऑप्शंस जारी रहेंगे:
-
1.5L पेट्रोल
-
1.5L टर्बो पेट्रोल
-
1.5L डीज़ल
मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों मिलेंगे। इंटरनेशनल मॉडलों में AWD का ऑप्शन मिलेगा और रिपोर्ट्स के मुताबिक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट भी आने की संभावना है।
क्यों होगी New Gen Kia Seltos फिर से बेस्टसेलर?
क्योंकि यह SUV अब पहले से भी ज्यादा—
स्टाइलिश, टेक-सेवी, फीचर-लोडेड और पावरफुल दिखाई दे रही है।
यही वजह है कि New Gen Kia Seltos एक बार फिर अपने सेगमेंट को लीड करने का दम रखती है।
Disclaimer
इस लेख में दी गई जानकारी टीज़र और शुरुआती रिपोर्ट्स पर आधारित है। कंपनी द्वारा लॉन्च के समय बदलाव संभव हैं।