Panoramic Sunroof और Rear Seat Massager! 2026 Skoda Kushaq Facelift ने मचाया धमाल : अगर आप मिड-साइज़ SUV खरीदने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि लुक, फीचर्स और सेफ्टी – तीनों में कोई समझौता न हो, तो 2026 Skoda Kushaq Facelift आपके लिए बड़ी खबर है। Skoda Auto India ने आखिरकार नई Kushaq Facelift को भारत में पेश कर दिया है। इस बार कंपनी ने सिर्फ हल्का मेकओवर नहीं किया, बल्कि SUV को अंदर और बाहर से पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और फीचर-लोडेड बना दिया है।
2026 Skoda Kushaq Facelift का नया डिजाइन, पहली नजर में असरदार
नई Skoda Kushaq Facelift 2026 को देखते ही सबसे पहले इसका बदला हुआ फ्रंट ध्यान खींचता है। अब इसमें नए डिजाइन के हेडलैंप्स के साथ कनेक्टेड LED DRLs दिए गए हैं, जो Skoda की ग्लोबल कारों की याद दिलाते हैं। फ्रंट ग्रिल को भी नया टच दिया गया है और बंपर पर सिल्वर फिनिश वाले शार्प एलिमेंट्स SUV को ज्यादा अग्रेसिव और प्रीमियम बनाते हैं। बोनट पर लगा Skoda का सिग्नेचर बैज इसकी पहचान को बरकरार रखता है।
पीछे से अब और भी ज्यादा स्टाइलिश दिखती है Kushaq
रियर प्रोफाइल में 2026 Kushaq Facelift में बड़ा बदलाव किया गया है। अब पीछे पारंपरिक Skoda बैज की जगह पूरे टेलगेट पर फैला हुआ illuminated “SKODA” लेटरिंग दिया गया है। इसके साथ स्प्लिट LED टेललैंप्स मिलते हैं, जो फ्रंट के लाइटिंग थीम से मैच करते हैं। रात के समय यह SUV खास तौर पर ज्यादा प्रीमियम और अलग नजर आती है।
इंटीरियर और फीचर्स में आया सबसे बड़ा बदलाव
इस बार Skoda ने सबसे ज्यादा फोकस केबिन पर किया है। नई Kushaq अब Classic+, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo जैसे अलग-अलग ट्रिम्स में उपलब्ध है। टॉप वेरिएंट्स यानी Prestige और Monte Carlo में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलते हैं।
अब इसमें rear seat massager, panoramic sunroof, बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसके अलावा वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, बेहतर साउंड सिस्टम और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है, जिसमें Google-based AI असिस्टेंट मिलता है।
Monte Carlo वेरिएंट उन लोगों के लिए है, जो स्पोर्टी लुक चाहते हैं। इसमें रेड एक्सेंट्स, ब्लैक-आउट एलिमेंट्स, ड्यूल-टोन रूफ और खास अपहोल्स्ट्री मिलती है। वहीं Prestige वेरिएंट ज्यादा एलिगेंट और सॉफ्ट लुक पसंद करने वालों के लिए रखा गया है।
इंजन वही भरोसेमंद, लेकिन ड्राइविंग में सुधार
2026 Skoda Kushaq Facelift Engine ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह 1.0-लीटर और 1.5-लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलते हैं। अच्छी बात यह है कि 1.5 TSI वेरिएंट में अब rear disc brakes दिए गए हैं, जिससे ब्रेकिंग परफॉर्मेंस बेहतर होती है। गियरबॉक्स ऑप्शन में 8-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड DSG शामिल हैं, जो ड्राइविंग को स्मूद बनाते हैं।
सेफ्टी और ओनरशिप एक्सपीरियंस पर भी पूरा ध्यान
सेफ्टी के मामले में भी नई Kushaq पीछे नहीं है। सभी वेरिएंट्स में छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं और टॉप ट्रिम्स में 40 से ज्यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ Skoda की Supercare पैकेज के तहत लंबी वारंटी और फ्री सर्विस का फायदा भी मिलता है।
Disclaimer: यह लेख उपलब्ध आधिकारिक जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। वेरिएंट-वाइज फीचर्स, कीमतें और स्पेसिफिकेशन समय के साथ बदल सकते हैं। खरीद से पहले Skoda की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से पुष्टि जरूर करें।

