नवंबर 2026 में भारत में लॉन्च होंगी 4 नई कारें, Mercedes से Mini तक

All-New Cars

नवंबर 2026 में भारत में लॉन्च होंगी 4 नई कारें, Mercedes से Mini तक : इस महीने भारतीय बाजार में चार बिल्कुल अलग-अलग सेगमेंट की गाड़ियां अपनी जगह बनाने आ रही हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और लग्जरी वाहन शामिल हैं। इस लिस्ट में सबसे आगे Mercedes-Benz की नई इलेक्ट्रिक SUV है, जिसके बाद BYD का लग्जरी ब्रांड Denza अपनी शूटिंग ब्रेक लेकर उतरेगा। टोयोटा अपनी लोकप्रिय MPV का फेसलिफ्ट संस्करण पेश करेगी, जबकि Mini अपनी दूसरी जनरेशन की इलेक्ट्रिक हैचबैक लाएगी। आइए इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

All-New Cars

1. Mercedes-Benz GLC Electric — 4 नवंबर

Mercedes-Benz की यह नई इलेक्ट्रिक SUV कंपनी की इलेक्ट्रिक रेंज में सबसे किफायती एंट्री पॉइंट साबित होगी। इसे GLC 400 4Matic नाम दिया गया है, जिसमें 94 kWh का बैटरी पैक लगाया गया है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स मिलते हैं, जो मिलकर 490 hp की पावर और 800 Nm का टॉर्क जनरेट करते हैं। कंपनी के अनुसार, इसकी WLTP रेंज 715 किमी तक है और यह गाड़ी महज 4.3 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 330 kW के DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 10 मिनट में करीब 300 किमी की रेंज जोड़ी जा सकती है। भारत में इसे पुणे के पास मर्सिडीज-बेंज के चाकन प्लांट में लोकल असेंबली के जरिए तैयार किया जाएगा।

2. BYD का Denza Z9 GT — 13 नवंबर

Denza Z9 GT के जरिए BYD अपने लग्जरी सब-ब्रांड की शुरुआत भारतीय धरती पर करेगी। यह एक इलेक्ट्रिक शूटिंग ब्रेक है, जिसमें 122.5 kWh का विशाल बैटरी पैक दिया गया है और इसमें तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स लगी हैं। इनकी कंबाइंड पावर 1,156 hp और टॉर्क 1,210 Nm तक पहुंचता है। कंपनी का दावा है कि इसकी WLTP रेंज 600 किमी है और यह सिर्फ 2.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर लेती है। BYD की फ्लैश चार्जिंग तकनीक अधिकतम 1,500 kW DC इनपुट को सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी महज 9 मिनट में 10 प्रतिशत से 97 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। भविष्य में इस ब्रांड से और भी कई मॉडल्स आने की उम्मीद है। 

All-New Cars

3. Toyota Innova Hycross Facelift — 25 नवंबर

टोयोटा अपनी सबसे लोकप्रिय MPV Innova Hycross का फेसलिफ्टेड वर्जन इस महीने के अंत में पेश करेगी। इसमें बाहर और अंदर दोनों जगह बदलाव देखने को मिलेंगे, साथ ही बोनट के नीचे भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। मौजूदा 2.0-लीटर strong hybrid पावरट्रेन को अब फ्लेक्स-फ्यूल के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। एक्सटीरियर पर नजर डालें तो इसमें पतले हेडलैंप्स, संशोधित ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स और पीछे के हिस्से में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। केबिन की बात करें तो बड़े टचस्क्रीन, नए इंटीरियर ट्रिम और कुछ अतिरिक्त फीचर्स मिल सकते हैं। 

All-New Cars

 

4. Mini Cooper SE — 27 नवंबर 

दूसरी जनरेशन की Mini Cooper SE अपने पुराने वर्जन के मुकाबले कहीं ज्यादा बड़ी बैटरी लेकर आ रही है। इसमें नया 54.2 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जो आगे लगी ई-मोटर के साथ काम करेगा। यह मोटर 218 hp की पावर और 330 Nm का टॉर्क देती है। इसकी WLTP रेंज 402 किमी बताई गई है और यह 6.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। 95 kW के DC चार्जर से बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 30 मिनट से थोड़ा कम समय लगता है। इसके बाहरी स्वरूप में भी बदलाव हुए हैं, जैसे नए हेडलैंप्स, नए व्हील्स और रीडिजाइन किए गए टेल लैंप्स। 

All-New Cars

कीमत का अनुमान

इन चारों गाड़ियों की कीमतें अलग-अलग श्रेणियों में होंगी। Mercedes-Benz GLC Electric की कीमत 80 लाख से 90 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। Denza Z9 GT 1.20 करोड़ से 1.50 करोड़ रुपये के दायरे में बैठ सकती है। Toyota Innova Hycross फेसलिफ्ट की कीमत 20 लाख से 35 लाख रुपये तक रह सकती है। वहीं Mini Cooper SE की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि यह भी अपने सेगमेंट में प्रतिस्पर्धी रहेगी।

Scroll to Top