Maruti Suzuki SUVs का बड़ा धमाका – 5 नई SUV जल्द करेंगी इंडिया में एंट्री : आज भारत में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला सेगमेंट SUV है और इसी को ध्यान में रखते हुए Maruti Suzuki SUVs की एक नई फौज तैयार कर रही है। आने वाले दो सालों में कंपनी ICE, EV और Hybrid सेगमेंट में कई धांसू मॉडल लॉन्च करने वाली है। आइए जानते हैं उन नई गाड़ियों के बारे में जो भारतीय ग्राहकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं।
Maruti Suzuki Victoris – लग्जरी फीचर्स किफायती दामों में
Maruti Suzuki Victoris हाल ही में अनवील की गई है और जल्द ही लॉन्च होने वाली है। यह SUV Grand Vitara से नीचे प्लेस होगी और Arena डीलरशिप के जरिए बेची जाएगी। कीमत 10 लाख से 18 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। इसमें Level 2 ADAS, HUD, ड्यूल पेन सनरूफ और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। यानी मिड-सेगमेंट में लग्जरी का मज़ा।
Maruti Suzuki e Vitara – पहली इलेक्ट्रिक SUV
कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti Suzuki e Vitara अगले कुछ महीनों में भारत में लॉन्च होगी। Heartect e प्लेटफॉर्म पर बनी यह SUV 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है। फास्ट चार्जिंग, एडवांस टेक्नोलॉजी और Nexa आउटलेट्स से एक्सक्लूसिव सेल इसे खास बनाते हैं। EV सेगमेंट में यह Maruti Suzuki की बड़ी छलांग मानी जा रही है।
7-सीटर Grand Vitara – बड़े परिवारों के लिए परफेक्ट
Maruti Suzuki अपनी लोकप्रिय Grand Vitara का 7-सीटर वर्ज़न लाने की तैयारी कर रही है। यह सीधे-सीधे Tata Safari और Mahindra XUV700 को टक्कर देगी। SUV लवर्स के लिए यह मॉडल स्पेस और कम्फर्ट का जबरदस्त कॉम्बिनेशन लेकर आएगा।
Micro SUV – छोटे पैकेट में बड़ा धमाका
कंपनी एक नई Maruti Suzuki Micro SUV पर काम कर रही है जो खासकर इंडियन मार्केट के लिए डेवलप हो रही है। यह Hyundai Exter और Tata Punch को टक्कर देगी। उम्मीद है कि इसमें इन-हाउस हाइब्रिड इंजन मिलेगा जिससे माइलेज और भी शानदार होगा।
Fronx Hybrid – ज्यादा माइलेज, ज्यादा भरोसा
Fronx पहले ही युवाओं के बीच पॉपुलर हो चुकी है और अब इसका Hybrid वर्ज़न आ सकता है। Smart Hybrid सिस्टम से लैस यह SUV ज्यादा माइलेज और कम फ्यूल खर्च के साथ ग्राहकों को और आकर्षित करेगी।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और ऑटो इंडस्ट्री अपडेट्स पर आधारित है। लॉन्च से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट या डीलरशिप से संपर्क करें।