Maruti, Tata और Mahindra की 5+ नई Midsize SUVs – अभी जानें पूरी डिटेल्स

Maruti, Tata और Mahindra की 5+ नई Midsize SUVs – अभी जानें पूरी डिटेल्स : भारत का Midsize SUV Market आने वाले डेढ़ साल में और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है। अगर आप भी नई SUV लेने का सोच रहे हैं, तो अभी रुक जाइए! क्योंकि Maruti, Mahindra, Tata, Toyota, Renault और Nissan जैसी दिग्गज कंपनियां अपनी नई-नई मिडसाइज SUVs लेकर आ रही हैं। ये कारें सिर्फ डिजाइन और फीचर्स में ही नहीं बल्कि पावर और परफॉर्मेंस में भी धूम मचाने वाली हैं। चलिए जानते हैं कौन-कौन सी SUVs आपके इंतजार को और भी खास बना सकती हैं।


Renault Duster का दमदार कमबैक – Midsize SUV की पहचान Maruti, Tata

भारत में Duster ने ही लोगों को असली SUV का स्वाद चखाया था। अब कंपनी 2026 की पहली छमाही में नई Gen Renault Duster लॉन्च करने वाली है। CMF-B+ प्लेटफॉर्म पर बनी यह SUV शुरू में पेट्रोल इंजन के साथ आएगी और बाद में इसमें हाइब्रिड वेरिएंट भी मिलेगा। यह लॉन्च पूरी तरह से Midsize SUV Market को हिला देगा।


Nissan की नई Midsize SUV – Terrano का नया रूप Maruti, Tata

Nissan भी पीछे नहीं रहने वाला। कंपनी अपनी नई Midsize SUV लाने वाली है, जो Duster के प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी। मॉडर्न डिजाइन, एडवांस फीचर्स और कम्फर्टेबल केबिन के साथ यह SUV सीधे-सीधे Creta और Grand Vitara को चुनौती देगी।


Tata Sierra – Electric और ICE दोनों का मज़ा Maruti, Tata

Tata Motors अपने आइकॉनिक Sierra को नए अवतार में लाने की तैयारी में है। पहले इसका EV वर्जन आएगा और फिर 2026 में पेट्रोल-डीजल इंजन ऑप्शंस के साथ ICE मॉडल भी उतरेगा। इसका डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी लोगों को जरूर आकर्षित करेगी।


Maruti Suzuki e Vitara – Nexa से पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti, Tata

Maruti भी अब EV रेस में उतर चुकी है। जल्द ही Maruti Suzuki e Vitara Nexa डीलरशिप्स पर लॉन्च होगी। इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलेंगे और टॉप वेरिएंट 500+ Km की रेंज देगा। यह SUV Midsize SUV Market में गेम चेंजर साबित हो सकती है।


Toyota Urban Cruiser BEV – Maruti की सिब्लिंग Maruti, Tata

Maruti के साथ पार्टनरशिप में Toyota भी अपनी Urban Cruiser BEV लॉन्च करने जा रही है। इसका डिजाइन थोड़ा अलग होगा लेकिन बैटरी और रेंज लगभग e Vitara जैसी ही होगी।


Mahindra XUV700 Facelift और XEV 7e – टेक्नोलॉजी से भरपूर

Mahindra अपनी पॉपुलर XUV700 का नया फेसलिफ्ट 2026 की शुरुआत में उतारेगी। इसके अलावा XUV.e8 कॉन्सेप्ट पर आधारित XEV 7e इलेक्ट्रिक SUV भी मार्केट में एंट्री करेगी।


अगर आप Midsize SUV Market में अपनी ड्रीम कार ढूंढ रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कीजिए। आने वाले महीनों में ये SUVs आपकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा देने वाली हैं।


Disclaimer:

यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। लॉन्च डेट और फीचर्स कंपनियों की आधिकारिक घोषणा पर निर्भर करेंगे।