SUV Sales India 2025: अक्टूबर में धमाका! 25 में से 16 SUVs — लोग Sedan भूलकर SUV पर टूट पड़े!”

अगर आप भी कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं या भारत में बढ़ती SUV बिक्री को लेकर उत्साहित हैं, तो यह रिपोर्ट आपको चौंका देगी। अक्टूबर 2025 का सेल्स डेटा एक बार फिर साबित करता है कि भारतीयों की पसंद अब पूरी तरह SUVs की ओर शिफ्ट हो चुकी है। पहले जहां हैचबैक और सेडान की धूम रहती थी, वहीं अब SUV बिक्री भारत 2025 नए रिकॉर्ड बना रही है।

पिछले महीने टॉप 25 सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से 16 SUV रहीं। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि इस बात का स्पष्ट सबूत है कि SUV अब इंडियन कार मार्केट का दिल और पहचान बन चुकी है।


भारत में क्यों बढ़ रही है SUV की दीवानगी?

SUVs की पॉपुलैरिटी की सबसे बड़ी वजह है—बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस, हाई रोड प्रेज़ेंस, आरामदायक ड्राइविंग और फैमिली फ्रेंडली स्पेस। चाहे छोटे शहर हों या मेट्रो, आज हर दूसरा खरीदार कहता दिखता है:
“अगर कार लेनी है, तो SUV ही लूंगा!”

फेस्टिव सीजन में बढ़ी डिमांड ने कई कंपनियों की सेल्स को उछाल दिया। टाटा, महिंद्रा, हुंडई, मारुति सुजुकी और किया जैसी कंपनियां कॉम्पैक्ट से लेकर मिड-साइज SUV सेगमेंट में लगातार अपने नंबर बढ़ा रही हैं।


अक्टूबर 2025: टॉप 25 गाड़ियों की सेल्स रिपोर्ट SUV Sales India 2025:

Rank Model Oct’25 Oct’24 YoY Growth
1 Tata Nexon 22,083 14,759 50%
2 Maruti Suzuki Dzire 20,791 12,698 64%
3 Maruti Suzuki Ertiga 20,087 18,785 7%
4 Maruti Suzuki Wagon R 18,970 13,922 36%
5 Hyundai Creta (SUV) 18,381 17,497 5%
6 Mahindra Scorpio (SUV) 18,107 15,877 14%
7 Maruti Suzuki Fronx (SUV) 17,003 16,419 4%
8 Maruti Suzuki Baleno 16,873 16,082 5%
9 Tata Punch (SUV) 16,810 15,740 7%
10 Maruti Suzuki Swift 15,542 17,539 -11%
11 Mahindra Bolero (SUV) 14,343 9,849 46%
12 Maruti Suzuki Eeco 13,537 11,653 16%
13 Maruti Suzuki Victoris 13,496 0 0%
14 Kia Sonet (SUV) 12,745 9,699 31%
15 Mahindra XUV 3XO (SUV) 12,237 9,562 28%
16 Maruti Suzuki Brezza (SUV) 12,072 16,565 -27%
17 Mahindra Thar (SUV) 12,029 7,944 51%
18 Hyundai Venue (SUV) 11,738 10,901 8%
19 Toyota Hyryder (SUV) 11,555 5,449 112%
20 Innova + Hycross (MUV) 11,089 8,838 25%
21 Maruti Grand Vitara (SUV) 10,409 14,083 -26%
22 Mahindra XUV700 (SUV) 10,139 10,435 -3%
23 Tata Tiago 8,850 4,682 89%
24 Kia Carens 8,779 6,384 38%
25 Kia Seltos (SUV) 7,130 6,365 12%

SUV Sales India 2025:

इस टॉप 25 लिस्ट में 16 SUVs शामिल हैं, यानी करीब 65% मार्केट पर SUVs का कब्जा।


कौन-कौन सी SUVs ने किया कमाल?

टाटा नेक्सॉन ने 22,083 यूनिट्स के साथ न सिर्फ SUVs में, बल्कि पूरे पैसेंजर व्हीकल मार्केट में पहला स्थान प्राप्त किया।
महिंद्रा की लाइन-अप जैसे Scorpio, XUV 3XO और Thar ने कमाल का परफॉर्मेंस दिखाया।
हुंडई क्रेटा और वेन्यू की डिमांड लगातार बनी हुई है, जबकि नई Venue आने से आने वाले महीनों में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।

सबसे बड़ा सरप्राइज़ रहा टोयोटा हाइराइडर, जिसने 112% YoY ग्रोथ दर्ज की।


 अक्टूबर 2025 के आंकड़े साफ दिखाते हैं कि SUV बिक्री भारत 2025 में नई ऊँचाइयों पर पहुंच चुकी है। कंपनियां भी अब लगातार नए SUV मॉडल लॉन्च करने में जुटी हैं, क्योंकि अब भारत में कार खरीदने पर पहली पसंद SUV ही बन चुकी है।


Disclaimer

यह लेख उपलब्ध सेल्स डेटा के आधार पर तैयार किया गया है। बिक्री आंकड़े समय-समय पर कंपनियों द्वारा अपडेट किए जा सकते हैं।