नई Hyundai Verna का धमाका, ADAS और ड्यूल स्क्रीन के साथ आई

New Hyundai Verna 2026 : मिड-साइज सेडान सेगमेंट में Hyundai Verna हमेशा से एक लोकप्रिय नाम रहा है। अब कंपनी ने भारतीय ग्राहकों के लिए 2026 Hyundai Verna को नए अपडेट्स के साथ लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹10.98 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

नई Verna में कंपनी ने 25 से ज्यादा बड़े अपडेट दिए हैं, जिससे इसका लुक, फीचर्स और टेक्नोलॉजी पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गई है। यह सेडान अब भी Honda City, Skoda Slavia और Volkswagen Virtus जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है।


2026 Hyundai Verna का नया डिजाइन

नई 2026 Hyundai Verna में कई स्टाइलिंग अपडेट किए गए हैं, जिससे इसका रोड प्रेजेंस पहले से ज्यादा आकर्षक हो गया है।

अब इसमें ब्लैक क्रोम रेडिएटर ग्रिल, ड्यूल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और नए डिजाइन के फ्रंट-रियर बंपर दिए गए हैं।

इसके अलावा नई 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं, जो सेडान को और ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं।

Hyundai Verna Dimensions

Specification Measurement
Length 4,535 mm
Width 1,765 mm
Height 1,475 mm
Wheelbase 2,670 mm
Ground Clearance 165 mm
Boot Space 528 litres
Fuel Tank Capacity 45 litres

इसका लंबा व्हीलबेस और चौड़ी बॉडी के कारण केबिन में अच्छा लेगरूम और स्पेस मिलता है।


केबिन में मिलते हैं प्रीमियम और सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स Hyundai Verna 2026

नई Hyundai Verna 2026 का केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर हो गया है।

अब इसमें D-cut स्टीयरिंग व्हील, लेदरेट सीट्स और 8-वे इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट दी गई है।

इसके अलावा कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स भी जोड़े गए हैं जैसे:

  • रियर विंडो सनशेड

  • स्मार्ट ट्रंक

  • पैसेंजर सीट वॉक-इन डिवाइस

  • 528 लीटर बड़ा बूट स्पेस


10.25-इंच ड्यूल स्क्रीन और हाई-टेक फीचर्स

टेक्नोलॉजी के मामले में 2026 Hyundai Verna काफी एडवांस हो गई है।

इसमें ड्यूल 10.25-इंच स्क्रीन दी गई है, जिसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी इंफोटेनमेंट स्क्रीन है।

अन्य फीचर्स में शामिल हैं:

  • वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay

  • वायरलेस फोन चार्जर

  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

  • इलेक्ट्रिक सनरूफ

  • 8-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम

  • Hyundai Bluelink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी


इंजन और परफॉर्मेंस

नई Hyundai Verna 2026 में दो पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं।

Specification Details
Engine Options 1.5L MPi Petrol / 1.5L Turbo GDi Petrol
Power (MPi) 115 PS
Torque (MPi) 144 Nm
Power (Turbo) 160 PS
Torque (Turbo) 253 Nm
Transmission 6MT / IVT / 7-Speed DCT

1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 160 PS की पावर देता है, जो इसे इस सेगमेंट की सबसे पावरफुल सेडान में से एक बनाता है।


सेफ्टी में भी बड़ा अपग्रेड

Hyundai ने नई Verna में 75 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

इसमें Hyundai SmartSense Level-2 ADAS के साथ 20 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

मुख्य सेफ्टी फीचर्स:

  • 7 एयरबैग (सेंटर एयरबैग सहित)

  • सराउंड व्यू मॉनिटर

  • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर

  • इंटीग्रेटेड डैशकैम

  • ADAS टेक्नोलॉजी


2026 Hyundai Verna Price (Variant Wise) Hyundai Verna 2026

Variant Price
HX2 1.5 MPi MT ₹10,98,400
HX4 1.5 MPi MT ₹12,25,400
HX6 1.5 MPi MT ₹13,19,400
HX6+ 1.5 MPi MT ₹13,81,400
HX8 1.5 MPi MT ₹14,88,400
HX6 1.5 MPi IVT ₹14,40,400
HX6+ 1.5 MPi IVT ₹15,02,400
HX8 1.5 MPi IVT ₹16,09,400
HX10 1.5 MPi IVT ₹17,15,400
HX8 1.5 Turbo MT ₹16,28,400
HX8 1.5 Turbo DCT ₹17,62,400
HX10 1.5 Turbo DCT ₹18,25,400

 अगर आप Toyota की हाल ही में आई सेल्स रिपोर्ट पढ़ना चाहते हैं तो यह खबर जरूर देखें

https://gadiwaadi.in/toyota-sales-analysis-feb-2026-india


नई 2026 Hyundai Verna अपने अपडेटेड डिजाइन, दमदार इंजन और हाई-टेक फीचर्स के साथ मिड-साइज सेडान सेगमेंट में फिर से बड़ा मुकाबला खड़ा कर सकती है।

Honda City, Skoda Slavia और VW Virtus के बीच यह सेडान अब और ज्यादा प्रीमियम और फीचर-लोडेड विकल्प बन गई है।


अगर आपको ऑटो जगत की ऐसी ही ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ना पसंद है तो Gadiwaadi.in को बुकमार्क करें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।


Disclaimer:
इस लेख में दी गई जानकारी कंपनी द्वारा जारी आधिकारिक विवरण और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। समय के साथ फीचर्स, कीमत या स्पेसिफिकेशन में बदलाव संभव है।