₹1 लाख से कम में Vida Electric Scooter आएगी August 2026 में – Hero MotoCorp का सबसे बड़ा EV Bet

₹1 लाख से कम में Vida EV Scooter आ रही है — Hero का यह दांव EV Market बदल सकता है : Electric scooters अच्छी हैं, यह सब जानते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग खरीदते नहीं क्योंकि कीमत ज्यादा लगती है। Hero MotoCorp ने यही problem solve करने की कोशिश की है। August 2026 में Vida brand की एक fixed-battery electric scooter ₹1 लाख से कम में आएगी। 3.8 kWh battery pack के साथ।

यह Vida की history की सबसे important launch होगी — और शायद India के electric two-wheeler market की भी।

₹1 लाख से कम क्यों Important है?

अभी जो लोग petrol scooter चलाते हैं उनमें से ज्यादातर EV इसलिए नहीं लेते क्योंकि starting price ₹1.10-1.20 लाख से ऊपर है। ₹1 लाख की psychological barrier है। Hero इसे तोड़ना चाहती है। Mass commuter segment — यही वो market है जहां असली adoption होगी।

₹1,500 Crore Investment — Hero seriously मैदान में है Vida Electric

यह सिर्फ एक नई scooter नहीं है। Hero ने FY27 के लिए ₹1,500 crore से ज्यादा का capital expenditure commit किया है। EV capacity expansion, ICE scooter production, नए products, brand building, connected vehicle platforms, GenAI-driven customer interfaces और flex-fuel — सब इसमें शामिल हैं।

अलग से ₹700 crore southern India में एक second global PATH centre के लिए — aftermarket और accessories business के लिए।

यह भी पढ़ें : https://gadiwaadi.in/kia-may-2026-discounts-carnival-syros-carens-clavis/

Production बढ़ रही है — तेज रफ्तार से

Monthly EV manufacturing capacity 15,000 से बढ़कर 25,000 units हो चुकी है। अगले कुछ हफ्तों में 50% और बढ़ेगी। Andhra Pradesh के Sri City facility में FY27 में 2.8 लाख electric two-wheelers बनाने का target है — पिछले साल 1.48 लाख थे। Annual Vida production capacity 6.6 लाख units तक ले जाने की planning है।

Vida की अभी की Performance

FY2026 में Vida के 1.44 लाख units register हुए — 10.3% market share। April 2026 में 129% YoY growth — top 5 EV 2W brands में सबसे तेज। यह momentum देखकर ही Hero इतना बड़ा investment कर रही है।

आगे और क्या आएगा? Vida Electric

2027 में दो electric motorcycles आएंगी — Lynx (off-road के लिए) और Ubex। ICE side पर Destiny scooter की production capacity 50% बढ़ी है और Zoom की capacity double हो रही है।

Hero ने FY2026 में Honda से 3.1 लाख units से ज्यादा का gap बनाए रखा — 6.07 million vs 5.75 million। यह gap बनाए रखना भी Hero की priority है।

निष्कर्ष

₹1 लाख से कम में एक decent range वाली Vida electric scooter — यह वो product है जिसका India के mass market को इंतजार था। अगर Hero इसे right price, right range और right quality के साथ deliver कर पाई तो यह EV adoption को एक नए level पर ले जा सकती है। August 2026 का इंतजार करिए — नजर बनाए रखिए gadiwaadi.in पर!

Scroll to Top