Royal Enfield Meteor 350, Yamaha XSR 155 और CFMoto 450MT – Bike Updates 2025 ने मचाई सनसनी

Royal Enfield Meteor 350, Yamaha XSR 155 और CFMoto 450MT – Bike Updates 2025 ने मचाई सनसनी : बाइक लवर्स के लिए यह हफ़्ता बेहद खास रहा। नई लॉन्चिंग्स, कुछ बड़े अपडेट्स और आने वाले मॉडलों की झलक ने हर किसी का ध्यान खींचा। अगर आप भी मोटरसाइकिल की दुनिया से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट जानना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इस हफ़्ते की बाइक अपडेट्स


Royal Enfield Meteor 350 का नया अवतार Royal Enfield Meteor 350

रॉयल एनफ़ील्ड ने 2025 Meteor 350 लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत 1.96 लाख रुपये रखी गई है। इस बार कंपनी ने इसे और भी मॉडर्न टच दिया है। LED हेडलैम्प, LED इंडिकेटर्स, ट्रिपर नेविगेशन पॉड और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसी खूबियां अब मिलेंगी। इसके अलावा, नया स्लिपर क्लच और एडजस्टेबल ब्रेक-कलच लीवर राइड को और स्मूथ बना देते हैं।


Honda CBR1000RR-R Fireblade SP की एंट्री Royal Enfield Meteor

स्पोर्ट्स बाइक के दीवानों के लिए Honda ने भारत में CBR1000RR-R Fireblade SP लॉन्च की है। 28.99 लाख रुपये की कीमत के साथ यह अपने पिछले मॉडल से 2.23 लाख महंगी है। डिज़ाइन और हार्डवेयर दोनों ही MotoGP से प्रेरित हैं, जिससे बाइक और भी दमदार बन गई है।


BMW S 1000 R की पावरफुल लॉन्चिंग

BMW ने भी भारतीय बाज़ार में अपनी नई S 1000 R उतारी है, जिसकी शुरुआती कीमत 19.90 लाख रुपये है। 999cc इंजन, 170bhp पावर और 250kmph टॉप स्पीड जैसी खूबियां इसे युवाओं की पहली पसंद बना सकती हैं। सिर्फ 3.2 सेकंड में 0-100kmph की रफ़्तार पकड़ने वाली यह बाइक सच्चे मायनों में सुपरस्टार है।


CFMoto 450MT लॉन्च में देरी

इंतजार कर रहे फैंस को थोड़ी मायूसी झेलनी पड़ेगी क्योंकि CFMoto 450MT का लॉन्च फिलहाल टल गया है। वजह है सरकार की नई E20 फ्यूल पॉलिसी। कंपनी इंजन को E20 फ्यूल-कंपैटिबल बनाने के लिए काम कर रही है ताकि बाइक भारतीय सड़कों पर बिना किसी दिक्कत के दौड़ सके।


Yamaha XSR 155 की भारत में एंट्रीRoyal Enfield Meteor

भारत में पहली बार Yamaha XSR 155 को टेस्टिंग के दौरान देखा गया। यह मॉडर्न-रेट्रो बाइक 11 नवंबर को लॉन्च होगी। इसकी झलक ने ही बाइक प्रेमियों का दिल जीत लिया है। अलॉय व्हील्स और दमदार डिज़ाइन इसे भारतीय मार्केट में और भी खास बना देंगे।


डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल न्यूज़ अपडेट्स पर आधारित है। कीमत और फीचर्स समय और कंपनी की पॉलिसी के अनुसार बदल सकते हैं।