Site icon

नई Dacia Spring EV (Kwid EV) 2025 – अब 6.9 सेकंड में 100 Km/h, मिनटों में चार्ज और जबरदस्त पावर के साथ

Dacia Spring EV

नई Dacia Spring EV (Kwid EV) 2025 – अब 6.9 सेकंड में 100 Km/h, मिनटों में चार्ज और जबरदस्त पावर के साथ : अगर आप भी एक electric car lover हैं और खासकर Renault Kwid जैसी छोटी लेकिन दमदार गाड़ी पसंद करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। यूरोप की मशहूर कंपनी Dacia ने अपनी सबसे सस्ती और पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार Dacia Spring EV (Kwid EV) को एक बड़े अपडेट के साथ लॉन्च किया है। अब यह गाड़ी पहले से ज़्यादा पावरफुल, तेज़ और चार्जिंग के मामले में भी काफी सुधरी हुई है।


अब मिलेगी ज़्यादा पावर और तेज़ एक्सेलरेशन

नई Dacia Spring EV अब दो नए वैरिएंट – Spring 70 और Spring 100 में उपलब्ध है। पुराने मॉडल्स के मुकाबले अब इसकी परफॉर्मेंस में जबरदस्त सुधार किया गया है।
पहले जहाँ कार को 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ने में 14 से 26 सेकंड लगते थे, वहीं अब यह सिर्फ 6.9 सेकंड (टॉप वैरिएंट में) में यह काम कर लेती है। यह अपग्रेड इसे urban EV segment में एक पावरफुल चॉइस बनाता है।

इसमें अब नया PMSM Electric Motor लगाया गया है, जो दो पावर ऑप्शन देता है — 70 hp और 101 hp, दोनों में 137 Nm का टॉर्क मिलता है। मतलब अब यह इलेक्ट्रिक कार सिर्फ ईको-फ्रेंडली नहीं बल्कि ड्राइविंग के मज़े से भी भरी हुई है।


फास्ट चार्जिंग के साथ अब नहीं करनी पड़ेगी लंबा इंतज़ार

नई Dacia Spring EV (Kwid EV) में अब 24.3 kWh की LFP बैटरी दी गई है जो 40 kW DC चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका मतलब है कि अब 20% से 80% चार्जिंग सिर्फ 29 मिनट में हो जाएगी!
वहीं घर पर चार्ज करने पर भी यह पहले से तेज़ है – अब सिर्फ 3 घंटे 20 मिनट में 20 से 80% चार्जिंग पूरी हो जाती है।

सबसे अच्छी बात यह है कि बैटरी साइज थोड़ा छोटा होने के बावजूद इसकी रेंज अब भी 225 km (WLTP) बनी हुई है। यानी पावर और परफॉर्मेंस बढ़ने के बावजूद माइलेज पर कोई असर नहीं पड़ा।


बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस और स्टेबल राइड

कंपनी ने कार की चेसिस स्ट्रक्चर को मज़बूत किया है और सस्पेंशन ट्यूनिंग को फिर से डिजाइन किया है। अब यह गाड़ी मोड़ों पर और भी स्टेबल और स्मूद ड्राइव देती है। यह सब बदलाव ड्राइवर को एक ज्यादा भरोसेमंद और मज़ेदार राइड का एहसास कराते हैं।


कीमत और लॉन्च डिटेल

फ्रांस में नई Dacia Spring EV की कीमत सिर्फ 16,900 यूरो (लगभग ₹17.35 लाख) से शुरू होती है, जो यूरोप में एक सस्ती entry-level electric car मानी जाती है।
हालांकि यह गाड़ी भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान दिखाई दी है, लेकिन अभी तक कंपनी ने भारतीय लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।


Disclaimer

इस लेख में दी गई जानकारी यूरोपीय बाजार में लॉन्च हुई Dacia Spring EV (Kwid EV) पर आधारित है। भारत में इसके फीचर्स और कीमतें लॉन्च के समय अलग हो सकती हैं।

Exit mobile version