Electric Scooter Sales Record! TVS ने किया गेम ओवर – Ola की बुरी हालत | Electric 2W Sales Nov 2025 : भारत में Electric 2W Sales Nov 2025 के आंकड़े सामने आ चुके हैं और इस बार तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। जो Ola Electric कभी इस सेगमेंट की बादशाह थी, अब वह Top 5 में सिर्फ पाँचवें नंबर पर है। दूसरी तरफ TVS Motor ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पहली पोज़िशन पर अपना दबदबा बनाए रखा है। चलिए जानते हैं, किस कंपनी ने कैसा प्रदर्शन किया और किसकी पकड़ बाज़ार में सबसे मजबूत बनी हुई है।
TVS Electric Scooter Sales – iQube & Orbiter की दमदार चमक
Electric 2W Sales Nov 2025 रिपोर्ट के मुताबिक TVS Motor ने इस महीने 27,382 यूनिट्स की बिक्री कर 26% मार्केट शेयर अपने नाम किया। iQube फैमिली पूरे भारत के बड़े-छोटे शहरों में खूब पसंद की जा रही है। हाल ही में लॉन्च हुई TVS Orbiter भी लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। लगातार बढ़ता भरोसा और नए मॉडल्स की एंट्री TVS को इस सेगमेंट में सबसे मजबूत बनाती है।
Bajaj Auto – Chetak ने वापसी को बनाया और मजबूत
दूसरे नंबर पर रही Bajaj Auto जिसकी Electric 2W Sales Nov 2025 में 23,097 यूनिट्स बिकीं और मार्केट शेयर रहा 21.9%।
कभी पेट्रोल स्कूटर का राजा रहा Chetak, अब EV सेगमेंट में भी अपनी पहचान मजबूती से कायम कर रहा है। अगले साल इसका नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल लॉन्च होना है, जिससे बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
Ather Energy – Premium Buyers की पहली पसंद
Ather Energy इस महीने तीसरे स्थान पर रही और 18,356 यूनिट्स की बिक्री कर 17.4% मार्केट शेयर हासिल किया।
Ather 450 सीरीज तो यूज़र्स की चहीती है ही, इसके अलावा नया मॉडल Rizta भी ग्राहकों के बीच अच्छी पकड़ बना रहा है। Electric 2W Sales Nov 2025 रिपोर्ट दिखाती है कि Ather धीरे-धीरे लंबी रेस की तैयारी कर चुकी है।
Hero Vida – Rural Market में मजबूत पकड़
चौथे स्थान पर रही Hero MotoCorp की EV ब्रांड Vida, जिसकी इस महीने 10,579 यूनिट्स बिकीं और मार्केट शेयर रहा 10%। Hero का देशभर में मौजूद विशाल नेटवर्क और भरोसा Vida की ग्रोथ का सबसे बड़ा हथियार साबित हुआ है। नया Vida VX2 भी बिक्री बढ़ाने में मदद कर रहा है।
Ola Electric – कभी नंबर 1, अब 5th! क्या गलत हो गया?
Electric 2W Sales Nov 2025 में सबसे बड़ा झटका लगा Ola को!
कभी मार्केट की टॉप सेलर रही कंपनी अब 5वें स्थान पर खिसक गई है। इस महीने सिर्फ 7,567 यूनिट्स बिक पाईं और मार्केट शेयर गिरकर 7.2% रह गया।
लगातार बढ़ती प्रतियोगिता, दूसरे ब्रांड्स की आक्रामक प्राइसिंग और सर्विस पर उठते सवाल Ola Electric के लिए परेशानी का कारण बनते दिख रहे हैं। 
अन्य ब्रांड्स – धीरे-धीरे बढ़ रहा कदम
Ampere, BGauss और River जैसे उभरते ब्रांड भी अपनी पकड़ बनाने की कोशिश में हैं।
-
Ampere: 5,360 यूनिट्स
-
BGauss: 2,410 यूनिट्स
-
River: 1,612 यूनिट्स
इनकी ग्रोथ धीमी लेकिन लगातार है। आने वाले महीनों में यह तस्वीर और बदल सकती है।
Electric Mobility की असली जंग अब शुरू!
Electric 2W Sales Nov 2025 ने साफ कर दिया है कि EV मार्केट अब सिर्फ Ola Electric और Ather की दो-दो हाथ की लड़ाई नहीं रही।
TVS और Bajaj जैसे पारंपरिक दोपहिया दिग्गज अब EV सेगमेंट की कमान संभाल रहे हैं। आने वाला समय और भी मजेदार होने वाला है, क्योंकि मुकाबला अब और भी तीखा होता जा रहा है।
📌 Disclaimer: यह रिपोर्ट Vahan Portal पर आधारित आंकड़ों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। वास्तविक आंकड़े कुछ अलग हो सकते हैं।