Honda Bikes and Scooters Prices घटे ₹18,887 तक – Activa और Shine अब पहले से ज्यादा सस्ते : अगर आप भी नई बाइक या स्कूटर लेने का सोच रहे थे, तो अब आपके पास सबसे बेहतरीन मौका है। जापानी टू-व्हीलर कंपनी Honda ने अपने पॉपुलर मॉडल्स पर बड़ा प्राइस कट किया है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को सीधा फायदा देते हुए Honda Bikes और Scooters Prices में ₹18,887 तक की कमी कर दी है।
क्यों सस्ते हुए Honda Bikes और Scooters Prices?
दरअसल, सरकार ने दोपहिया वाहनों पर GST दरें घटाकर 350cc से नीचे वाले मॉडलों पर 18% कर दी हैं, जो पहले 28% थी। इस बदलाव का पूरा फायदा Honda ने सीधे अपने ग्राहकों तक पहुंचाने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि अब Activa से लेकर Unicorn और CB350 जैसे पॉपुलर मॉडल्स पहले से काफी सस्ते मिलेंगे।
कौन-कौन से मॉडल्स हुए सस्ते?
Honda ने लगभग अपनी पूरी रेंज पर डिस्काउंट दिया है (350cc से ऊपर के प्रीमियम इंपोर्टेड मॉडल्स को छोड़कर)। यहां देखिए मॉडल-वाइज फायदा –
मॉडल | GST लाभ (Ex-Showroom Delhi) |
---|---|
Honda Activa 110 | ₹7,874 तक |
Honda Dio 110 | ₹7,157 तक |
Honda Activa 125 | ₹8,259 तक |
Honda Dio 125 | ₹8,042 तक |
Honda Shine 100 | ₹5,672 तक |
Honda Shine 100 DX | ₹6,256 तक |
Honda Livo 110 | ₹7,165 तक |
Honda Shine 125 | ₹7,443 तक |
Honda SP125 | ₹8,447 तक |
Honda CB125 Hornet | ₹9,229 तक |
Honda Unicorn | ₹9,948 तक |
Honda SP160 | ₹10,635 तक |
Honda Hornet 2.0 | ₹13,026 तक |
Honda NX200 | ₹13,978 तक |
Honda CB350 H’ness | ₹18,598 तक |
Honda CB350RS | ₹18,857 तक |
Honda CB350 | ₹18,887 तक |
ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका
Honda के इस कदम से लाखों ग्राहकों को फायदा होगा। खासतौर पर Honda Bikes और Scooters Prices में भारी कटौती से बजट सेगमेंट के खरीदारों की जेब हल्की नहीं होगी। Activa और Shine जैसे मॉडल, जो पहले से ही हर घर में पॉपुलर हैं, अब और भी किफायती हो गए हैं।
👉 Disclaimer: यह आर्टिकल केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। बताई गई कीमतें और ऑफर्स दिल्ली एक्स-शोरूम पर आधारित हैं। वास्तविक कीमतें आपके शहर और डीलरशिप के हिसाब से अलग हो सकती हैं।