Hyundai Sales July 2026: Creta सबसे आगे, i20 और Venue की बिक्री में जोरदार बढ़त

Hyundai की जुलाई बिक्री में 23% की बढ़त, Creta फिर बनी कंपनी की नंबर-1 कार : Hyundai के लिए जुलाई 2026 का महीना काफी अच्छा रहा। कंपनी ने साल की शुरुआत में आई कुछ चुनौतियों के बाद अब बिक्री में अच्छी वापसी की है। जुलाई में Hyundai ने कुल 54,210 पैसेंजर व्हीकल्स बेचे, जो पिछले साल जुलाई की 43,973 यूनिट के मुकाबले 23 फीसदी ज्यादा हैं।

सिर्फ सालाना बिक्री ही नहीं, जून के मुकाबले भी कंपनी ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया। जून 2026 में Hyundai की 39,635 यूनिट बिकी थीं, यानी जुलाई में बिक्री करीब 37 फीसदी बढ़ी

हमेशा की तरह Creta Hyundai की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। वहीं Venue और i20 ने भी कंपनी के आंकड़ों को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।

Creta फिर बनी Hyundai की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

Hyundai

Hyundai Creta ने जुलाई में कुल 18,088 यूनिट की बिक्री दर्ज की।

पिछले साल जुलाई में इसकी 16,898 यूनिट बिकी थीं। यानी Creta की बिक्री में 7 फीसदी की सालाना बढ़त हुई।

जून की तुलना में तस्वीर और भी ज्यादा दिलचस्प रही। जून में Creta की सिर्फ 7,168 यूनिट बिकी थीं, इसलिए जुलाई में इसकी बिक्री में करीब 152 फीसदी की जबरदस्त मासिक बढ़त दर्ज हुई।

मिड-साइज SUV सेगमेंट में Creta की मजबूत पकड़ Hyundai के लिए लगातार सबसे बड़ा फायदा बनी हुई है।

नई Venue को मिला ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स

Hyundai Venue जुलाई में कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।

नई-generation Venue की 11,095 यूनिट जुलाई में बिकीं। पिछले साल जुलाई में इसकी 8,054 यूनिट बिकी थीं, यानी बिक्री में 38 फीसदी की बढ़त हुई।

जून की 10,776 यूनिट के मुकाबले भी Venue की बिक्री करीब 3 फीसदी बढ़ी।

नई Venue के आने के बाद इसके आंकड़ों में आया सुधार बताता है कि compact SUV को बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

i20 ने किया सबसे बड़ा कमाल

Hyundai i20 जुलाई में कंपनी के सबसे बड़े growth stories में से एक रही।

प्रीमियम hatchback की 6,738 यूनिट बिकीं, जबकि जुलाई 2025 में यह आंकड़ा सिर्फ 3,396 यूनिट था।

इसका मतलब है कि i20 की बिक्री में सालाना आधार पर 98 फीसदी की शानदार बढ़त हुई।

जून में इसकी 1,828 यूनिट बिकी थीं। ऐसे में महीने-दर-महीने बिक्री में भी करीब 269 फीसदी का बड़ा उछाल देखने को मिला।

Hyundai की जुलाई 2026 बिक्री

मॉडल जुलाई 2026 जुलाई 2025 YoY
Hyundai Creta 18,088 16,898 +7%
Hyundai Venue 11,095 8,054 +38%
Hyundai Exter 6,810 5,075 +34%
Hyundai i20 6,738 3,396 +98%
Hyundai Aura 5,817 4,636 +25%
Hyundai Grand i10 4,055 3,560 +14%
Hyundai Alcazar 862 1,419 -39%
Hyundai Verna 737 826 -11%
Hyundai IONIQ 5 8 25 -68%
Hyundai Tucson 84
कुल 54,210 43,973 +23%

Exter की बिक्री भी बढ़ी

Hyundai Exter ने भी जुलाई में अच्छा प्रदर्शन किया।

कंपनी ने इसकी 6,810 यूनिट बेचीं, जबकि पिछले साल जुलाई में 5,075 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी बिक्री में 34 फीसदी की बढ़त हुई।

हालांकि जून की 8,154 यूनिट के मुकाबले जुलाई में Exter की बिक्री करीब 16 फीसदी कम रही।

फिर भी सालाना आंकड़ा बताता है कि छोटी SUV के लिए ग्राहकों की दिलचस्पी बनी हुई है।

Aura और Grand i10 ने भी दिया अच्छा साथ

Hyundai Aura की जुलाई में 5,817 यूनिट बिकीं। पिछले साल इसी महीने में इसकी 4,636 यूनिट बिकी थीं।

इस तरह Aura ने 25 फीसदी की सालाना बढ़त दर्ज की। जून की 5,977 यूनिट के मुकाबले इसकी बिक्री सिर्फ 3 फीसदी कम रही।

वहीं Grand i10 की 4,055 यूनिट बिकीं। पिछले साल जुलाई में इसकी 3,560 यूनिट बिकी थीं, यानी इसमें 14 फीसदी की बढ़त हुई।

हालांकि जून की 4,865 यूनिट के मुकाबले Grand i10 की बिक्री करीब 17 फीसदी नीचे रही।

Alcazar की बिक्री में गिरावट

Hyundai Alcazar जुलाई में कंपनी के कमजोर प्रदर्शन करने वाले मॉडलों में शामिल रही।

इसकी सिर्फ 862 यूनिट बिकीं, जबकि पिछले साल जुलाई में 1,419 यूनिट बिकी थीं। यानी बिक्री में 39 फीसदी की गिरावट आई।

दिलचस्प बात यह है कि जून की 304 यूनिट के मुकाबले जुलाई में Alcazar की बिक्री करीब 184 फीसदी बढ़ी

इसलिए महीने-दर-महीने आंकड़ा बेहतर रहा, लेकिन सालाना तुलना में अभी भी SUV को काफी सुधार की जरूरत दिखाई देती है।

Verna की बिक्री भी थोड़ी नीचे

Hyundai Verna की जुलाई में 737 यूनिट बिकीं।

पिछले साल इसी महीने में 826 यूनिट की बिक्री हुई थी, यानी सालाना आधार पर 11 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

हालांकि जून की 554 यूनिट के मुकाबले जुलाई में इसकी बिक्री 33 फीसदी बढ़ी।

Ioniq 5 की बिक्री बेहद कम

Hyundai की प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार Ioniq 5 की बिक्री जुलाई में सिर्फ 8 यूनिट रही।

पिछले साल जुलाई में इसकी 25 यूनिट बिकी थीं, यानी सालाना आधार पर बिक्री 68 फीसदी कम हुई।

जून की 9 यूनिट के मुकाबले भी इसमें करीब 11 फीसदी की गिरावट आई।

Hyundai के लिए जुलाई क्यों रहा खास?

अगर पूरे आंकड़ों को देखें तो Hyundai के लिए जुलाई 2026 काफी सकारात्मक रहा। कुल बिक्री में 23 फीसदी की सालाना बढ़त और जून के मुकाबले 37 फीसदी की वृद्धि कंपनी के लिए अच्छी खबर है।

Creta ने एक बार फिर कंपनी की बिक्री को लीड किया, जबकि नई Venue ने भी मजबूत प्रदर्शन किया। सबसे ज्यादा ध्यान i20 पर गया, जिसकी बिक्री लगभग दोगुनी हो गई। Exter, Aura और Grand i10 ने भी सालाना ग्रोथ के साथ कंपनी को मजबूत सपोर्ट दिया।

दूसरी तरफ Alcazar, Verna और Ioniq 5 के आंकड़े बताते हैं कि Hyundai के पोर्टफोलियो में सभी मॉडल एक जैसी रफ्तार से नहीं चल रहे हैं।

फिर भी जुलाई के आंकड़ों से साफ है कि Hyundai ने बिक्री के मामले में अच्छी गति पकड़ ली है। आने वाले महीनों में नई SUVs, hybrid और EV models की तैयारी के बीच कंपनी के लिए यह momentum काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।

Exit mobile version