Maruti Suzuki ने April 2026 में तोड़ा अपना ही Record – 2.39 लाख गाड़ियां बिकीं, 33% Growth!

Maruti ने April 2026 में अपना ही Record तोड़ा – 2.39 लाख गाड़ियां, और Alto ने तो सबको चौंका दिया  : Maruti Suzuki India की सबसे बड़ी car company है और April 2026 में उसने यह साबित भी कर दिया। कुल 2,39,646 vehicles बिकीं — यह Maruti का अब तक का किसी भी महीने का सबसे बड़ा number है। साल-दर-साल 33% की growth। Domestic sales में 35% की उछाल और exports में 44% की बढ़ोतरी — हर मोर्चे पर record।

लेकिन सबसे बड़ा surprise? Alto और S-Presso ने।

Alto और S-Presso — 154% की हैरान करने वाली Growth

April में Alto और S-Presso की combined sales 16,066 units रहीं। पिछले साल April में यह सिर्फ 6,332 units थीं — यानी 154% की growth! यह number पढ़कर दोबारा check करना पड़ा।

इसकी वजह है पिछले September का GST reduction। Sub-4 metre और छोटे engine वाली गाड़ियों पर tax कम हुआ और entry-level buyers ने इसका पूरा फायदा उठाया। जो लोग afford नहीं कर पा रहे थे — वो अब खरीद रहे हैं।

Compact और Mid-Size Cars — 80,659 Units

Swift, WagonR, Baleno, Dzire, Celerio — इन सबने मिलकर 80,659 units contribute किए। 30% की YoY growth। यह Maruti की bread and butter category है और यह इतनी consistently perform करती है।

यह भी पढ़ें : https://gadiwaadi.in/tata-nexon-ev-new-variant-india-range-fast-charging/

SUV और MPV — 77,892 Units, 32% Growth

Brezza, Fronx, Ertiga, Victoris, Grand Vitara, XL6, e Vitara, Jimny और Invicto — सबने मिलकर 77,892 units बेचे। 32% की growth। e Vitara जैसे नए electric product का contribute होना एक positive sign है। SUV segment में Maruti अब पहले से कहीं ज्यादा competitive है।

April 2026 की पूरी Sales Table Maruti Suzuki

 Category April 2026 April 2025  Growth
Mini (Alto, S-Presso) 16,066 6,332  154%
Compact + Mid-Size Cars 80,659 61,912  30%
Total Passenger Cars 96,725 68,244  42%
SUV + MPV 77,892 59,022  32%
Eeco (Vans) 13,087 11,438  14%
Total Domestic PV 1,87,704 1,38,704  35%
Super Carry (LCV) 3,418 3,349  2%
OEM Sales 8,470 9,827  14%
Exports 40,054 27,911  44%
Total Sales 2,39,646 1,79,791  33%

 Maruti Suzuki

Exports — 44% Growth, 40,054 Units Overseas

Maruti ने April में 40,054 vehicles export किए — पिछले साल के 27,911 से 44% ज्यादा। FY26 में Maruti ने export में भी record बनाया था और FY27 की शुरुआत भी मजबूत है।

यह भी पढ़ें : https://gadiwaadi.in/best-suvs-under-8-lakh-india-mileage-low-maintenance/

OEM Sales — थोड़ी गिरावट

Toyota को rebadged vehicles यानी OEM sales 8,470 units रहीं जो पिछले साल के 9,827 से 14% कम हैं। यह minor है और overall picture पर कोई असर नहीं पड़ता।

सोचने वाली बात

Maruti का यह record सिर्फ एक अच्छे महीने की बात नहीं है। GST reduction ने entry-level segment को जिंदा कर दिया। Alto और S-Presso की 154% growth यह दिखाती है कि भारत में affordable mobility की demand अभी भी बहुत बड़ी है। जब price कम होती है — लोग खरीदते हैं।

April 2026 Maruti के लिए FY27 की एक शानदार शुरुआत है!

Scroll to Top