Top 10 Diesel Cars — Mahindra ने आधी table अकेले भर दी, Scorpio बेताज बादशाह : FY2026 में कुल 8,63,277 diesel cars बिकीं। और इस list को देखकर एक बात साफ हो जाती है — diesel का मतलब अभी भी Mahindra है। Top 10 में से 5 models Mahindra के हैं जिन्होंने मिलकर 4,40,420 units बेचे — पूरे top 10 volume का आधे से ज्यादा! यह कमाल है।
Mahindra Scorpio — 19.7% Share के साथ Diesel King 
1,70,372 units और 19.7% share — Scorpio diesel charts पर राज कर रही है। Scorpio N और Scorpio Classic का combination buyers को हमेशा attract करता है। Road presence, proven diesel engines और brand loyalty — यह तीन चीजें Scorpio को कोई हरा नहीं सकता।
Mahindra Bolero — 1,10,136 Units, Rural India का भरोसा
दूसरे नंबर पर Bolero — 1,10,136 units और 12.8% share। Bolero कोई fancy SUV नहीं है लेकिन India के छोटे शहरों और गांवों में इसका कोई जवाब नहीं। दो दशक से ज्यादा समय बाद भी demand कम नहीं हुई।
Hyundai Creta — Top 10 का सबसे ज्यादा बिकने वाला Non-Mahindra Diesel
91,907 units और 10.6% share के साथ Creta top 10 का highest non-Mahindra diesel model रही। यह दिखाता है कि midsize SUV buyers अभी भी diesel की highway efficiency को petrol और hybrid से ज्यादा prefer करते हैं।
यह भी पढ़ें : https://gadiwaadi.in/top-10-electric-2w-brands-april-2026-tvs-bajaj-ather/
Mahindra Thar Roxx, XUV700 और Thar — तीन और Mahindra Models!
Thar Roxx चौथे नंबर पर — 72,336 units। XUV700 पांचवें पर — 44,546 units। तीन-दरवाजे वाला Thar छठे पर — 43,030 units। यह तीनों मिलाकर Mahindra की diesel dominance को और पक्का करते हैं।
Toyota Innova Crysta और Fortuner — Premium Diesel का गढ़
Innova Crysta ने 37,090 units और Fortuner ने 34,157 units बेचे। यह दोनों premium diesel products हैं और इनके buyers petrol या hybrid alternative की तरफ जाने में अभी भी reluctant हैं। Long-standing communities हैं जो Crysta और Fortuner के diesel को ही prefer करती हैं।
यह भी पढ़ें : https://gadiwaadi.in/genesis-india-launch-2027-hyundai-luxury-brand-bmw/
Kia Seltos और Sonet — Korean Diesel की Solid Presence
Seltos ने 31,784 units और Sonet ने 30,858 units बेचे। Kia की wide powertrain strategy जिसमें diesel को seriously रखा गया है — यह इन numbers में दिखती है।
FY26 की पूरी Diesel Top 10 Table 
| Rank | Model | FY26 Units | Share |
|---|---|---|---|
| 1 | Mahindra Scorpio | 1,70,372 | 19.7% |
| 2 | Mahindra Bolero | 1,10,136 | 12.8% |
| 3 | Hyundai Creta | 91,907 | 10.6% |
| 4 | Mahindra Thar Roxx | 72,336 | 8.4% |
| 5 | Mahindra XUV700 | 44,546 | 5.2% |
| 6 | Mahindra Thar | 43,030 | 5.0% |
| 7 | Toyota Innova Crysta | 37,090 | 4.3% |
| 8 | Toyota Fortuner | 34,157 | 4.0% |
| 9 | Kia Seltos | 31,784 | 3.7% |
| 10 | Kia Sonet | 30,858 | 3.6% |
एक बात जो सोचने वाली है
Diesel market में Mahindra की यह dominance दिखाती है कि body-on-frame और monocoque — दोनों segments में oil-burner की demand बनी हुई है। लेकिन CNG ने FY26 में diesel को overall numbers में पीछे छोड़ दिया। Mahindra CNG में नहीं है — अगर XUV 3XO CNG आई तो Mahindra की overall power और बढ़ेगी।
Diesel खत्म नहीं हुआ — बस अब उसके आसपास ज्यादा options हैं!
