Upcoming Compact SUVs in India: 2026 Mein Aane Wali 6 GADAR SUVs – Brezza, Nexon Sab Fail : अगर आप एक नई कॉम्पैक्ट SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाइए! आने वाले सालों में भारतीय बाजार में धूम मचाने वाली कई नई SUVs आने वाली हैं। कॉम्पैक्ट SUVs की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है—उम्म्दा ग्राउंड क्लीयरेंस, दमदार पावर और फीचर-फुल केबिन की वजह से ये फैमिली और लॉन्ग ड्राइव दोनों के लिए बेस्ट ऑप्शन बन रही हैं।
आइए जानते हैं Upcoming Compact SUVs in India जो मारुति से लेकर महिन्द्रा तक — सभी ब्रांड्स का गेम बदलने वाली हैं!
Maruti Suzuki Brezza Facelift – और भी ज़्यादा स्मार्ट, और भी ज़्यादा सेफ!
नई Brezza की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। इस बार बड़े बदलाव देखने मिलेंगे—नई ADAS Level 2 टेक्नोलॉजी, अपडेटेड इंटीरियर और बाहर धांसू स्टाइलिंग।
CNG वेरिएंट में अब अंडरबॉडी टैंक मिलेगा, जिससे बूट स्पेस बिल्कुल कम नहीं होगा।
इंजन वही 1.5L K15C रहेगा लेकिन ड्राइव और भी refined!
New-Gen Tata Nexon – पूरी तरह बदला हुआ अवतार
भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली compact SUV Nexon का न्यू-जेन मॉडल इंटरनली “Garud” कोडनेम से डेवलप हो रहा है।
नई Nexon में:
-
फ्यूचरिस्टिक डिजाइन
-
एडवांस फीचर्स
-
EV जैसे मॉडर्न इंटीरियर
-
वही भरोसेमंद पेट्रोल, डीज़ल और CNG ऑप्शन
ये सब मिलकर इसे फिर से सेगमेंट चैंपियन बना सकते हैं।
Tata Punch Facelift – छोटा पैकेट, बड़ा धमाका
Punch अब नया चेहरा लेकर आएगी, बिल्कुल Punch EV जैसा मस्कुलर लुक।
बड़ी 10.25-इंच स्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर और नए फीचर्स इसकी वैल्यू को और बहतर बनाएंगे।
साधारण चलाने वालों से लेकर एडवेंचर लवर्स तक — सबका दिल जीतेगी यह माइक्रो-SUV।
Mahindra Vision S – Baby Scorpio का तड़का!
Mahindra Vision S पहली बार 2027 में लॉन्च होगी और Scorpio फैमिली का हिस्सा बनेगी।
बॉक्सी स्टाइल, दमदार रोड प्रेज़ेंस और पेट्रोल-डीजल दोनों इंजन के विकल्प…
यह असली SUV फील देने के लिए तैयार है!
AWD ऑप्शन भी मिलने की संभावना — मतलब पहाड़, गांव, जंगल… जहां मन करे वहां निकाल लो!
Maruti Suzuki Fronx Hybrid – माइलेज का सुपरहीरो
Upcoming Compact SUVs in India में यह सबसे इकोनॉमिकल होगी।
नई HEV Series हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ Fronx 30 kmpl+ माइलेज देने की उम्मीद!
फेसलिफ्ट में ADAS और छोटे-मोटे डिजाइन ट्वीक भी मिलेंगे।
कम खर्च में लंबा सफर चाहने वालों के लिए एकदम धमाकेदार ऑप्शन!
Hyundai की नई Compact SUV – रहस्य अभी बरकरार
चेन्नई में टेस्टिंग के दौरान देखी गई यह SUV या तो Exter Facelift हो सकती है…
या फिर बिल्कुल नया Bayon!
Venue और Exter के बीच पोजिशन करके Hyundai एक नए सेगमेंट की कहानी लिखने की तैयारी में है।
अंतिम बात: कौन-सी SUV आपके दिल पर छाप छोड़ रही है?
कुल मिलाकर, आने वाले साल भारतीय कार मार्केट में Compact SUVs का बड़ा धमाका लेकर आ रहे हैं।
अगर आप खरीदारी की सोच रहे हैं, तो इन नई लॉन्चेज़ का इंतजार करना फायदेमंद रहेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में बताई गई जानकारी रिपोर्ट्स, स्पॉटिंग्स और अनुमानित अपकमिंग फीचर्स पर आधारित है। लॉन्च के समय बदलाव संभव हैं।

