2026 Me Kaun Si EV Lena Best? Ye 7 Electric SUVs Badal Dengi Market

2026 Me Kaun Si EV Lena Best? Ye 7 Electric SUVs Badal Dengi Market : अगर आप भी Electric SUV लेने की सोच रहे हैं तो 2026 आपके लिए गोल्डन ईयर साबित हो सकता है। ऑटो कंपनियां जमकर तैयारी कर रही हैं और अगले 12 महीनों में इंडिया में 7 से ज्यादा नई Electric SUVs लॉन्च होने जा रही हैं। चाहे आप फीचर-लवर हों, फैमिली कार चाहते हों या लंबी रेंज वाली EV — हर बकेट में कुछ न कुछ धमाका होने वाला है। इस आर्टिकल में हम आपको वह सारी नई Electric SUVs बताने जा रहे हैं जो 2026 में भारत की सड़कों पर छाने वाली हैं।


Maruti Suzuki e Vitara & Toyota Urban Cruiser BEV – भारत की सबसे बड़ी लॉन्च! Electric SUVs

Maruti Suzuki अपनी पहली मिड-साइज़ Electric SUV के साथ मार्केट में धमाल मचाने को तैयार है। e Vitara का प्रोडक्शन गुजरात में शुरू भी हो चुका है। इसमें मिलेगा:

  • दो बैटरी पैक विकल्प

  • Ventilated Seats

  • Level-2 ADAS Features

इसके तुरंत बाद Toyota भी अपनी Urban Cruiser BEV लाने वाली है, जो एकदम फ्रेश डिज़ाइन के साथ आएगी। दोनों SUVs का प्लेटफॉर्म वही होगा पर पहचान बिल्कुल अलग


Hyundai Compact e-SUV & Kia EV – बजट वालों के लिए धमाकेदार ऑप्शन Electric SUVs

Hyundai एक नई कंपैक्ट Electric SUV बना रही है जो Creta EV से नीचे पोज़िशन होगी। डिज़ाइन में इसका टच Hyundai Inster जैसा हो सकता है। खासियत यह कि:

  • यह ज्यादा लोकलाइज़्ड होगी ताकि कीमत कम रखी जा सके

  • शहरी उपयोगकर्ताओं के लिए स्मार्ट और फीचर-पैक्ड ऑप्शन

Kia भी अपनी Compact EV इंडिया के लिए तैयार कर रही है, Syros आधारित यह गाड़ी युवाओं को खासा पसंद आएगी


Tata Sierra EV – वापसी होगी इस बार इलेक्ट्रिक अंदाज़ में Electric SUVs

Tata ने Sierra को ICE रूप में पहले ही लॉन्च कर दिया है और अब जल्द ही आएगी इसकी ऑल-इलेक्ट्रिक Sierra EV। इसमें Curvv EV और Harrier EV वाली टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है, साथ ही:

  • बड़ी बैटरी

  • लंबी रेंज

  • धांसू प्रीमियम फीचर्स

यह SUV देश में क्लासिक नाम की मॉडर्न इलेक्ट्रिक वापसी होगी


Mahindra XUV 3XO EV & BE Rall-E – रोमांच और रेंज का कॉम्बो  Electric SUVs

Mahindra अपनी सबसे अफोर्डेबल Electric SUV XUV 3XO EV लाने वाली है। इसको Tata Punch EV से टक्कर देने के लिए तैयार किया जा रहा है। रेंज 450+ km तक हो सकती है, दो बैटरी ऑप्शन भी मिलेंगे।

साथ ही Mahindra की BE Rall-E होगी ऑफ-रोडिंग लवर्स के लिए — रग्ड लुक, INGLO प्लेटफॉर्म और BE 6 वाला प्रीमियम केबिन… रोमांच ही रोमांच


किसका इंतज़ार सबसे ज्यादा है?

देखा आपने? आने वाले साल में New Electric SUVs 2026 in India पूरी तरह से मार्केट पर राज करने वाली हैं। चाहे Maruti, Hyundai और Tata हों या Mahindra और Kia — हर कोई Electric Future की रेस में शामिल हो चुका है। अगर आप EV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतज़ार कर लीजिए… आपको चुनने के लिए बहुत सारे बेहतरीन ऑप्शन मिलने वाले हैं!


Disclaimer

इस लेख में दी गई जानकारी संभावित लॉन्च टाइमलाइन और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। वास्तविक फीचर्स और कीमतों में बदलाव संभव है।