2026 में आ रही हैं 5 बड़ी EV और PHEV SUVs – अगर आप EV लेने का सोच रहे हैं तो पहले यह पढ़ें : Charging infrastructure बेहतर हो रही है, EV की demand बढ़ रही है और companies भी अब serious हो गई हैं। 2026 का बाकी हिस्सा electric और plug-in hybrid SUV buyers के लिए बेहद exciting होने वाला है। पांच नई गाड़ियां आ रही हैं — कुछ ₹15 लाख के आसपास, कुछ premium। अगर आप EV खरीदने का plan कर रहे हैं तो थोड़ा रुकिए और पहले यह पढ़िए।
Toyota Urban Cruiser Ebella — May 2026 

Toyota का भारत में पहला EV। Maruti e Vitara से same platform और same batteries — लेकिन design Toyota का अपना है जो थोड़ा ज्यादा elegant और sleek है।
दो variants होंगे — एक 440 km range और एक 543 km range। दोनों single-motor FWD। Toyota की reliability के साथ अच्छी range — यह combination काफी लोगों को attract करेगा।
यह भी पढ़ें: https://gadiwaadi.in/cng-vs-diesel-fy26-sales-difference-1-5-lakh-units/
Tata Sierra.ev — June 2026
Sierra ICE की launch November 2025 में हुई थी और लोगों ने खूब पसंद किया। अब June में इसका electric version आएगा। बाहर से लगभग same दिखेगी — बस front पर cleaner design होगा।
Single-motor RWD और dual-motor AWD दोनों options मिलेंगे। Range 600 km तक हो सकती है। V2L और V2V bi-directional charging भी होगी — यानी गाड़ी से घर का सामान चला सकते हो। ICE Sierra से अलग इसमें independent rear suspension होगा जो ride quality के लिए अच्छा है।
JSW SUV — September 2026
यह नया नाम है — JSW Motors। Tata Group से अलग यह एक नई Indian automotive company है। इनकी पहली गाड़ी Chinese brand Chery के Jetour Traveller C-DM पर based होगी।
Size बड़ा है — 4,785mm लंबी, Toyota Fortuner को compete करेगी। यह plug-in hybrid है जिसमें 1.5-लीटर turbo petrol और 2-3 electric motors होते हैं। Pure electric range 162 km (WLTC) तक है। ₹45 लाख के आसपास कीमत की उम्मीद है।
Tata Safari.ev — September 2026
Harrier EV के बाद Safari का भी electric version आएगा। Single-motor RWD और dual-motor AWD दोनों variants होंगे। Range करीब 600 km। 6 और 7 सीट दोनों options मिलेंगे।
ICE Safari से अलग इसमें V2L, V2V charging, multi-link rear suspension with FDD, Summon Mode और Auto-Park Assist मिलेंगे। Mahindra XEV 9S को यह directly compete करेगी।
MG Starlight 560 — October 2026
MG का नया product — China की Wuling Starlight 560 का rebadged version। India में PHEV और pure EV दोनों variants आएंगे।
PHEV में 125 km pure electric range और EV में 500 km range (CLTC)। India में शायद सिर्फ 7-seat version आएगा। यह XUV 7XO, XEV 9S और आने वाली Safari.ev को compete करेगी।
एक नजर में — कौन सी कब आएगी?
| Launch | गाड़ी | Type | Range |
|---|---|---|---|
| May 2026 | Toyota Ebella | Pure EV | 440-543 km |
| June 2026 | Tata Sierra.ev | Pure EV | ~600 km |
| September 2026 | JSW SUV | PHEV | 162 km EV |
| September 2026 | Tata Safari.ev | Pure EV | ~600 km |
| October 2026 | MG Starlight 560 | PHEV + EV | 500 km EV |
तो क्या करें?
अगर आप आज EV लेने का सोच रहे हैं तो थोड़ा रुकिए। मई से अक्टूबर के बीच इतने options आएंगे कि फैसला करना आसान हो जाएगा। Budget कम है तो Toyota Ebella देखिए। Family बड़ी है तो Safari.ev या MG Starlight wait करिए। Off-road पसंद है तो Sierra.ev आपके लिए है।
यह 2026 का second half electric buyers के लिए सच में golden period है!